कटनी-(सौरभ श्रीवास्तव) आज जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर नगर भर में उल्लास और भक्ति का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी लाइटों और पुष्पों से सजाया गया है।राधा-कृष्ण की झांकियां भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। देर रात बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में जयकारों की गूंज सुनाई देगी। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में शामिल होकर धर्म और भक्ति में लीन होंगे।शहरवासियों में उत्साह का माहौल है और भक्तों की भीड़ सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।
कटनी में जन्माष्टमी धूमधाम से, मंदिरों में भव्य सजावट और श्रद्धालुओं का उत्साह होंगे विशेष आयोजन
सम्बंधित ख़बरें


