P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJob Alert: भोपाल में लीगल एड डिफेंस काउंसिल भर्ती का इंटरव्यू 20-21...

Job Alert: भोपाल में लीगल एड डिफेंस काउंसिल भर्ती का इंटरव्यू 20-21 सितंबर को

भोपाल/खबर डिजिटल/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल के अंतर्गत लीगल एड डिफेंस काउंसिल में कार्यालय सहायक के 03 पद, रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के 1 पद एवं कार्यालय भृत्य के 1 पद हेतु एक वर्ष की संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे तथा साक्षात्कार हेतु 12 जनवरी 2025 नियत की गई थी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय भोपाल द्वारा 12 जनवरी 2025 को नियत साक्षात्कार स्थगित किया गया था।

अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल के आदेशानुसार उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार 20 सितंबर एवं 21 सितंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे, प्रधान जिला न्यायालय,अरेरा हिल्स,भोपाल में लिया जाएगा। उम्मीदवार नियत दिनांक, समय एवं स्थान पर मूल दस्तावेजों एवं दस्तावेजों की प्रति के एक सेट एवं फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र सहित उपस्थित रहें। साक्षात्कार दिनांक परिवर्तित के लिए कोई भी निवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

आवेदक / उम्मीदवार अपना रोल नंबर, साक्षात्कार दिनांक एवं आवश्यक दिशा निर्देश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, भोपाल की आधिकारिक बेवसाइट www.bhopal.nic.in & bhopal.dcourts.gov.in एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की आधिकारिक बेवसाइट www.mpslsa.gov.in पर पता कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट