झाबुआ, नावेद रजा/खबर डिजीटल/ जिला मुख्यालय पर सोमवार शाम 4 बजे कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित हुआ।
कलेक्टर ने जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को पुष्पमाला एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया और आवश्यक स्वत्व दस्तावेज (पीपीओ/जीपीओ) प्रदान किए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सेवाकाल का अनुभव समाज और परिवार के उत्थान में लगाना चाहिए तथा आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अशोक खण्डेलवाल, अमरसिंह गोयल, सियाराम कनेरिया, कालुसिंह सिंगाडिया, प्रदीप कुमार सोलंकी, राजेन्द्र कुमार भट्ट, प्रकाश तिवारी, बलदेव चन्द्र पाटीदार, लक्ष्मीनारायण कैरावत, नवलसिंह निनामा, सुखराम गरवाल, अवधेश कुमार मिश्रा, विट्ठल परमार, पेमालाल चोयल, समउद्दीन शेख, अरिमर्दनसिंह परमार, आरिफ अहमद गौरी, मंजुला नागर, कमली पारगी और मांगी पाल सहित कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान हुआ।
कार्यक्रम में जिला पेंशन अधिकारी वैशाली सिसौदिया, सहायक संचालक वर्षा चौहान, महिला एवं बाल विकास अधिकारी दिनेश पारगी, सहायक पेंशन अधिकारी कमलेश डोडियार सहित प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ एवं वरिष्ठ नागरिक पेंशन एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में जिला पेंशन अधिकारी वैशाली सिसौदिया ने आभार व्यक्त किया।


