भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश परिमंडल में डाक अदालत का आयोजन 8 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे किया जाएगा। यह आयोजन कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश परिमंडल, डाक भवन, नर्मदापुरम रोड, भोपाल-462012 में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। इस डाक अदालत में डाक सेवाओं जैसे काउंटर सेवाएं, बचत बैंक, मनी ऑर्डर आदि से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, याचिका या विवाद सुने जा सकते हैं।
जो उपभोक्ता इस डाक अदालत में अपनी शिकायत या याचिका रखना चाहते हैं, वे कृपया अपनी शिकायत/याचिका को अपने मोबाइल नंबर सहित ईमेल के माध्यम से भेजें। इसके लिए ईमेल आईडी pg.mp@indiapost.gov.in पर “CIRCLE DAK ADALAT QE JUNE 2025” विषय के साथ सहायक निदेशक (ग्राहक संतुष्टि), कार्यालय, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश परिमंडल, भोपाल-462012 को भेजना सुनिश्चित करें।
इस डाक अदालत में रखी जाने वाली शिकायतें और याचिकाएं 29 अगस्त 2025 तक प्राप्त हो जाने चाहिए। ध्यान रहे कि जो शिकायतें या याचिकाएं पूर्व में किसी अन्य डाक अदालत में प्रस्तुत की गई थीं, उन्हें इस डाक अदालत में पुनः विचार के लिए नहीं लिया जाएगा।


