भोपाल/ खबर डिजिटल/ उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के कठुआ–माधोपुर पंजाब खंड में डाउन लाइन पर यातायात निलंबित रहने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का प्रस्थान उनके निर्धारित प्रारंभिक स्टेशनों के स्थान पर अन्य स्टेशनों से किया जाएगा–
गाड़ी संख्या 12920 मालवा एक्सप्रेस दिनांक 29 अगस्त 2025 को नई दिल्ली से शोर्ट ओरिजिनेट होगी।
गाड़ी संख्या 16788 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–तिरुनेलवेली एक्सप्रेस दिनांक 31 अगस्त 2025 को नई दिल्ली से शोर्ट ओरिजिनेट होगी।
गाड़ी संख्या 11078 जेहलम एक्सप्रेस दिनांक 30 अगस्त 2025 को अंबाला से शोर्ट ओरिजिनेट होगी। सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की जाती है कि वे यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।


