P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndian Railways Update: भोपाल मंडल से गुजरने वाली 9 स्पेशल ट्रेनों के...

Indian Railways Update: भोपाल मंडल से गुजरने वाली 9 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, यात्रियों को मिली राहत

Indian Railways Update: भोपाल मंडल से गुजरने वाली 9 स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाये

भोपाल, खबर डिजिटल। Indian Railways Update: दीवाली और छठ पूजा त्यौहार पर अगर आप अपने घर जाना चाहते हैं तो आपके यह खबर आपकी यात्रा को आसान बनाएगी। त्योहार शुरू होने से पहले यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है।

अब भोपाल समेत पश्चिम रेलवे से चलने वाली और पश्चिम मध्य रेलवे (भोपाल मंडल) से होकर गुजरने वाली कुल 09 स्पेशल ट्रेनों के फेरे अब बढ़ा दिए (Special Trains Extension) गए हैं। इन ट्रेनों का संचालन मौजूदा कोच, रूट और समय पर ही जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को बिना किसी असुविधा के यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

इन ट्रेनों का हुआ विस्तार Train Schedule Extension

1. वलसाड-दानापुर स्पेशल (09025/09026) – अब यह ट्रेन 29 व 30 दिसंबर 2025 तक चलेगी और इटारसी, मदनमहल, कटनी व सतना से गुजरेगी।

2. उधना-जयनगर स्पेशल (09031/09032) – 28 व 29 दिसंबर 2025 तक विस्तारित, मार्ग में इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी व सतना।

3. उधना-धनबाद स्पेशल (09039/09040) – अब 26 व 28 दिसंबर 2025 तक चलेगी, इटारसी, जबलपुर, कटनी व सतना होकर गुजरेगी।

4. उधना-पटना स्पेशल (09045/09046) – 26 व 27 दिसंबर तक बढ़ाई गई, यह इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी व सतना से होकर जाएगी।

5. डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल (09343/09344) – 25 व 26 दिसंबर तक विस्तारित, यह संत हिरदारामनगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा व सतना से गुजरेगी।

6. उधना-सूबेदारगंज स्पेशल (04155/04156) – 29 व 30 दिसंबर तक बढ़ाई गई, इटारसी, रानी कमलापति व बीना से होकर जाएगी।

7. बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल (09043/09044) – 28 व 29 दिसंबर तक विस्तारित, संत हिरदारामनगर व बीना होकर गुजरेगी।

8. उधना-सूबेदारगंज स्पेशल (09117/09118) – 26 व 27 दिसंबर तक चलेगी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, गुना व शिवपुरी से गुजरेगी।

9. बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट स्पेशल (02200/02199) – 25 व 27 दिसंबर तक विस्तारित, ब्यावरा राजगढ़, गुना व शिवपुरी से होकर जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से कहा है, वे इन विस्तारित स्पेशल ट्रेनों Special Trains Extension 2025 की सेवाओं का लाभ उठाएं और यात्रा से पहले ठहराव व समय की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनक्वायरी पोर्टल से प्राप्त करें।त्यौहारों पर यह व्यवस्था निश्चित रूप से यात्रियों के परेशानी को कम करेगी और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट