भोपाल, खबर डिजिटल। त्यौहारों सीजन ( Diwali, Chhath Puja) शुरू होते ही रेलवे ने यात्रियों को Festival Special Train फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सुविधा शुरू की है। पश्चिम मध्य रेल ने नवरात्रि, दीपावली और छठ पूजा पर्वों के दौरान रानी कमलापति – दानापुर – रानी कमलापति के बीच द्वि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। Festival Special Train ट्रेन यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 27 सितंबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक कुल 11-11 ट्रिप में चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति से दानापुर
यह एक्सप्रेस ट्रेन 27 सितंबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक हर शनिवार और मंगलवार को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान करेगी। Pooja Special Train नर्मदापुरम, इटारसी, पीपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर और सतना होते हुए अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से रानी कमलापति
यह ट्रेन 28 सितंबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक हर रविवार और बुधवार को दानापुर स्टेशन से सुबह 11 बजे चलेगी और प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नर्मदापुरम होते हुए अगले दिन सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
Pooja Special Train ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 13 स्लीपर श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। दोनों तरफ से आने जाने में स्पेशल ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पीपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
पश्चिम मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे Festival Special Train का अधिकतम लाभ उठाएं और यात्रा से पहले समय व ठहराव की जानकारी एनटीइएस ऐप, रेल मदद 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।


