कटनी।(सौरभ श्रीवास्तव ) सूत्रों के अनुसार ग्राम हिरवारा में शासकीय स्कूल की भूमि पर खुलेआम अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि राजेश तिवारी द्वारा खसरा नम्बर 451 और 452 की ज़मीन, जो शासकीय अभिलेखों में स्कूल के नाम दर्ज है और छात्र-छात्राओं के उपयोग हेतु सुरक्षित है, पर अवैध कब्ज़ा किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस गैरकानूनी कब्ज़े से न केवल छात्रों के हितों का शोषण हो रहा है, बल्कि स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।इस मामले में हल्का पटवारी नज़ीर भाईजान ने भी अवैध कब्ज़े की शिकायत तहसीलदार न्यायालय में दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को शासकीय भूमि पर अवैध रूप से खोदी गई मुरूम से फिलिंग का कार्य किया जा रहा था, स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस काम के पीछे भू-माफियाओं का हाथ है, जो सरकारी संपत्ति का अवैध इस्तेमाल कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस मामले में एन.के.जे. थाना पुलिस और राजस्व विभाग कब तक सख्त कार्रवाई करता है।*सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट*


