मऊगंज/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर जिला मऊगंज के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची में कुल 26 नेताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। जिसमें राहुल गौतम, प्रकाश चौरसिया, विपिन मिश्रा, नीलम सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, बंधूराम सैलानी, नागिता गुप्ता, वंशगोपाल तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महेन्द्र सिंह, प्रमोद यादव, डॉ. महेश साकेत को महामंत्री बनाया गया है।
यह भी पढ़ें – आज का राशिफल: 1 सितंबर 2025, जानिए क्या कहता है, आपका राशि – Khabar Digital
साथ ही मनोज सिंह को कोषाध्यक्ष, राजेश गुप्ता सह कोषाध्यक्ष, भरत लाल पाण्डेय कार्यालय मंत्री, संतोष अवधिया सह कार्यालय मंत्री, अजय मिश्रा मीडिया प्रभारी, राजकुमार गुप्ता सह मीडिया प्रभारी, संतोष तिवारी सोशल मीडिया जिला संयोजक, विनोद द्विवेदी को आईटी सेल जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें – Gold Silver Rate Today: जानिए क्या है आज का भाव – Khabar Digital
यह भी पढ़ें –छीना झपटी कर वाहन छीनकर दहशत फैलाने वाले आरोपियो को थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार – Khabar Digital


