मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में सोमवार को ट्रक दुर्घटना के शिकार लोगों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह, को इस घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इंदौर जाने के निर्देश दिए गए हैं। वे ट्रक दुर्घटना के कारण घायल नागरिकों की दी गई राहत और पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। रात्रि 11 बजे से पहले शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारणों की प्रारंभिक तथ्यपरक जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे इंदौर के प्रशासन के सतत संपर्क में हैं। किसी भी नागरिक के उपचार में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और राज्य शासन द्वारा पूरी सहायता की जाएगी।


