कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने सोमवार को पूर्वान्ह कलेक्टर कटनी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत से प्रभार प्राप्त किया।नवपदस्थ कलेक्टर श्री तिवारी इससे पहले मुख्यसचिव कार्यालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ थे। वहीं, कटनी में पदस्थ रहे निवर्तमान कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव (आईएएस 2014 बैच) को इंदौर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने 8 सितम्बर को भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए थे। उसी के तहत श्री तिवारी ने 15 सितम्बर को पदभार संभाला।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र और संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।
नवागत कलेक्टर आशीष तिवारी ने संभाला कटनी का कार्यभार
सम्बंधित ख़बरें


