P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश3 साल बाद कलेक्ट्रेट हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाई सजा, लेकिन…फैसले से...

3 साल बाद कलेक्ट्रेट हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाई सजा, लेकिन…फैसले से पहले भाग गया आरोपी

मृतक प्रेम सोंधिया की 3 साल पहले हुई थी हत्या। जमानत पर बाहर आरोपी अमन गुप्ता फरार

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ रीवा जिला एवं सत्र न्यायालय ने चर्चित कलेक्ट्रेट हत्याकांड में तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सज़ा सुनाई है। लेकिन फैसले से ठीक पहले, जमानत पर बाहर चल रहा आरोपी अमन गुप्ता कोर्ट परिसर से फरार हो गया, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। तीन साल पुराने कलेक्ट्रेट हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। लेकिन फैसले से ठीक पहले जमानत पर बाहर आरोपी अमन गुप्ता कोर्ट परिसर से फरार हो गया। अतिरिक्त लोक अभियोजक डी.एन. मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने पहले कॉलेज चौराहे में मृतक प्रेम सोंधिया की पिटाई की और बाद में बांस घाट में चाकू से हमला किया। अस्पताल में उपचार के दौरान प्रेम की मौत हुई थी। अब न्यायालय ने पुलिस को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें-बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बढ़ी हलचल, शिवराज के साथ बंद कमरे में हुई चर्चा – Khabar Digital

3 साल पुराने मामले में आया फैसला

मामला वर्ष 2022 का है, जब प्रेम सोंधिया नामक युवक की कॉलेज चौराहा और फिर बांस घाट पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस चार्जशीट के अनुसार, पहले प्रेम सोंधिया की पिटाई की गई थी, फिर उसे चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

न्यायालय ने सुनाई सजा, लेकिन…

आज अदालत में इस बहुचर्चित हत्याकांड पर फैसला सुनाया गया। अतिरिक्त लोक अभियोजक डी.एन. मिश्रा ने बताया कि न्यायालय ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है। लेकिन आरोपी अमन गुप्ता, जो कि पहले से जमानत पर बाहर था, फैसला सुनाए जाने से ठीक पहले कोर्ट परिसर से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-धार-मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल – Khabar Digital

पुलिस को तत्काल गिरफ्तारी के आदेश

कोर्ट ने अमन गुप्ता की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया है और आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट