P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशधार-मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

धार-मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

धार/ खबर डिजिटल/ Dhar pickup accident धार जिले में बीती रात करीब 9 बजे मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 2 मजदूरों की मौत औऱ 15 से ज्यादा मजदूरों के घायल होने की खबर मिली है। खबर डिजिटल संवाददाता के अनुसार घटना मनावर के उमरबंद चौकी क्षेत्र के ग्राम उकाला के मोहनपुरा पुलिया के समीप हुई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर 108 एम्बुलेंस पहुंची।

दुर्घटना में 2 मजदूर की हुई मौत

मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से धार जिले के जामला निवासी कृष्णा उम्र 20 साल और गोविंद उम्र 38 साल की मौत हो गयी। कृष्णा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि गोविंद की मौत उपचार के दौरान बतायी जा रही है।

जीएसटी रिफॉर्म लागू, रीवा में भाजपा ने मनाया जीएसटी बचत उत्सव – Khabar Digital

देर रात सोयाबीन काटकर लौट रहे मजदूर

जानकारी के मुताबिक 15 से अधिक मजदूर देर रात सोयाबीन काटकर घर लौट रहे थे। तभी पुलिया के पास गाड़ी डिसबैलेंस होने से पलट गयी। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे के तुरंत आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उमरबन अस्पताल और गंभीर घायलों को धार जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही उमरबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रीवा में अजीबोगरीब मामला: पति ने पत्नी का प्रेमी से विवाह कराने और बेटे को दिलाने की लगाई गुहार – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट