एसबीआई ने टेक्सास के नॉर्थ डलास स्थित फ्रिस्को में नई शाखा के उद्घाटन के साथ अमेरिका में बैंकिंग कारोबार का किया विस्तार

एसबीआई ने टेक्सास के नॉर्थ डलास स्थित फ्रिस्को में नई शाखा के उद्घाटन के साथ अमेरिका में बैंकिंग कारोबार का किया विस्तार
Business Desk

 ·       एसबीआई के चेयरमैन श्री सीएस सेट्टी ने कहा- एसबीआईसी बैंक की डलास शाखा का उद्घाटन बैंक की अंतरराष्ट्रीय विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भारत और अमेरिका के बीच वित्तीय एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी एक अहम कदम है।

·       कैलिफोर्निया के बाहर एसबीआईसी बैंक की पहली शाखा खुलने से अमेरिका में इसकी शाखाओं की संख्या सात से बढ़कर आठ हुई। इस विस्तार के साथ एसबीआई का वैश्विक बैंकिंग नेटवर्क 29 देशों में 245 विदेशी केंद्रों तक पहुंचा।

·       वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बैंक के विदेशी कार्यालयों के अग्रिम (एडवांस) और जमा में सालाना आधार पर क्रमशः 22.86 फीसदी और 22.61 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

मुंबई: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अमेरिका में अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बैंक के चेयरमैन श्री चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने अमेरिका के टेक्सास स्थित नॉर्थ डलास के फ्रिस्को में एसबीआईसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। यह एसबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली अमेरिकी अनुषंगी कंपनी है। इस शाखा के उद्घाटन के साथ एसबीआईसी बैंक ने कैलिफोर्निया के बाहर अपनी पहली शाखा शुरू की है। इससे अमेरिका में इसकी शाखाओं की संख्या सात से बढ़कर आठ हो गई है। एसबीआईसी बैंक की इन आठ शाखाओं के अलावा एसबीआई न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिलिस में अपनी तीन प्रत्यक्ष शाखाओं और वाशिंगटन डीसी में एक प्रतिनिधि कार्यालय के माध्यम से भी कारोबार करता है। इससे इस क्षेत्र के बैंक के लिए रणनीतिक महत्व का पता चलता है।

यह विस्तार अमेरिका में एसबीआईसी बैंक की भौगोलिक पहुंच मजबूत करने और अधिक ग्राहकों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अमेरिका के प्रमुख और तेजी से विकसित हो रहे कारोबारी एवं आर्थिक केंद्रों में शामिल डलास में रणनीतिक रूप से स्थित इस नई शाखा का उद्देश्य क्षेत्र के तेजी से बढ़ते और विविधतापूर्ण समुदाय की बदलती बैंकिंग जरूरतों को पूरा करना है। इसमें आम नागरिकों, पेशेवरों, उद्यमियों और कारोबारियों को शामिल किया गया है।

डलास शाखा के माध्यम से व्यक्तिगत और व्यावसायिक बैंकिंग सेवाओं की व्यापक रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें रिटेल डिपॉजिट, कमर्शियल लेंडिंग, भारत और दुनिया के अन्य देशों में धन भेजने की सुविधा के साथ अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए विशेष सेवाएं शामिल हैं। एक ही छत के नीचे बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराकर शाखा का उद्देश्य ग्राहकों को सुविधाजनक और भरोसेमंद वित्तीय समाधान देना है, ताकि वे अपनी व्यक्तिगत, पेशेवर और कारोबारी आकांक्षाओं को पूरा कर सकें।

शाखा के उद्घाटन समारोह में एसबीआई के चेयरमैन श्री चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने कहा, "एसबीआईसी बैंक की टेक्सास शाखा का उद्घाटन एसबीआई की अंतरराष्ट्रीय विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कैलिफोर्निया से आगे अपने कारोबार का विस्तार करना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके जरिए हम स्थानीय समुदायों, भारतीय प्रवासियों और व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह भारत और अमेरिका के बीच वित्तीय एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में हमारी भूमिका को भी और सुदृढ़ करता है।"

एसबीआई ने पिछले कुछ वर्षों में अपना मजबूत अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग नेटवर्क विकसित किया है। इसके तहत 29 देशों में 245 विदेशी केंद्रों के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस नेटवर्क में शाखाएं, उप-कार्यालय, प्रतिनिधि कार्यालय, विदेशी बैंकिंग अनुषंगी कंपनियां और संयुक्त उद्यम एवं निवेश शामिल हैं। बैंक का अंतरराष्ट्रीय कारोबार रिटेल बैंकिंग, कॉरपोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करता है। एसबीआई के वैश्विक नेटवर्क को 56 देशों के 222 बैंकों के साथ उसके कॉरेस्पॉन्डेंट बैंकिंग संबंधों से भी मजबूती मिलती है। इससे सीमा पार व्यापार, भुगतान और वित्तीय लेनदेन को सुविधाजनक बनाने की बैंक की क्षमता बढ़ती है। बैंक का डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म 'योनो ग्लोबल' 14 विदेशी कार्यालयों और अनुषंगी कंपनियों में उपलब्ध है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं तक आसान पहुंच और बेहतर सुविधा मिलती है। 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही में एसबीआई के विदेशी कार्यालयों का अग्रिम (एडवांस) सालाना आधार पर 22.86 फीसदी बढ़कर 8,31,332 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, विदेशी कार्यालयों के माध्यम से जमा जुटाने में 22.61 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही विदेशी कार्यालयों में कुल जमा बढ़कर 2,83,319 करोड़ रुपये पहुंच गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Rice Price: भारतीय चावल के निर्यात भाव 19 महीने के उच्चतम स्तर पर, थाईलैंड में भी कीमतें चढ़ीं, वियतनाम में गिरावट

about 10 hours ago

Tatkal Ticket Booking: IRCTC ऐप या वेबसाइट, कहां जल्दी कन्फर्म होता है तत्काल टिकट? जानें असली सच्चाई

about 18 hours ago

Gold Silver Price Crash: सोना 5,200 रुपये और चांदी 4,000 रुपये टूटी, सितंबर 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर भाव

about 18 hours ago

PF News: खाते से 90% तक पैसा निकालने की छूट! नौकरी जाने पर अब 12 नहीं सिर्फ 2 महीने में मिलेगा फाइनल सेटलमेंट

1 day ago

मौसमी बदलाव के दौरान इम्यूनिटी को मजबूत रखना क्यों है महत्वपूर्ण: डॉ. श्वेता कौशिक

1 day ago

Bank Holiday Tomorrow: कल इस शहर में बंद रहेंगे सभी बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

3 days ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!