Gold Silver Rate Today : नई दिल्ली/ बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ देशभर में सोना और चांदी की कीमतें एक बार फिर तेजी से बढ़ी हैं। 2 दिसंबर 2025 को सराफा बाजार में सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंच गईं, जबकि चांदी भी रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रही है। लगातार बढ़ते उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है, क्योंकि फिलहाल शादी की सीजन चल रहा है, लोग भी भरपूर सोना-चांदी की खरीदी कर रहे हैं, जिसके चलते उनकी नजर इनके दाम पर बनी हुई है, ऐसे में अगल दाम कम होते हैं तो खरीददारी बढ़ जाती है और ज्यादा होते हैं तो खरीददारों को निराशा होती है।
सोना-चांदी का आज का दाम
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1 लाख 30 हजार 640 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव 1 लाख 88 हजार 100 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
लखनऊ ₹1,30,640 ₹1,19,760 ₹98,020
जयपुर ₹1,30,640 ₹1,19,760 ₹98,020
दिल्ली ₹1,30,640 ₹1,19,760 ₹98,020
पटना ₹1,30,540 ₹1,19,660 ₹97,920
मुंबई ₹1,30,490 ₹1,19,610 ₹97,870
अहमदाबाद ₹1,30,540 ₹1,19,660 ₹97,920
पुणे ₹1,30,490 ₹1,19,610 ₹97,870
कोलकाता ₹1,30,490 ₹1,19,610 ₹97,870
मेरठ ₹1,30,640 ₹1,19,760 ₹98,020
लुधियाना ₹1,30,640 ₹1,19,760 ₹98,020


