Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़राजनीति से संन्यास लेगी सोनिया गांधी, दिए संकेत

राजनीति से संन्यास लेगी सोनिया गांधी, दिए संकेत

देश के राजनीति और कांग्रेस पार्टी में उस समय भूचाल आ गया, जब छत्तीसगढ़ के रायपुर में जारी कांग्रेस के 85वें अधिकवेशन में सोनिया गांधी ने राजनी​ति से संन्यास लेने के संकेत दे डाले। सोनिया गांधी ने कांग्रेस के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है। पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अबतक मैेने कई उतार चढ़ाव देखे। मैं जब 1998 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक 25 सालों में कई अनुभव मिलें तो कुछ अनुभव बुरे भी रहे। 

सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि 2004 और 2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का मेरा निर्णय। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला। जिस बात से मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि है, वह ये कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अब मेरी पारी समाप्त हो सकती है। ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

सोनिया गांधी के इस बयान के बाद से माना जा रहा है कि अब राहुल गांधी फिर से पार्टी की कमान संभाल सकते है। आपको बता दें कि फिलहाल पार्टी की कमान मल्लिकार्जुन खड़गे संभाल रहे है। यह भी माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाया जा सकता है।

admin
adminhttps://khabardigital.com
खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट