छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के राहीवाडा गाव म़े बुजुर्ग की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और लोग अलग-अलग तरह कयास लगा रहे हैं, हालांकि घटना की जानकारी सिंगोड़ी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस का कहना कि मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अमरवाड़ा पहुंचाया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा कि बुजुर्ग की मौत कैसे हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहीवाडा गांव में रहने बाले मनीराम पिता चंचु उम्र 60 साल घर म़े संदिग्ध लाश मिली है। मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है परिवार के लोग कुछ बताने को तैयार नहीं है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
पुलिस के आलाअधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र के राहीवाडा गांव में बुजुर्ग की रहस्यमयी मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे, और जांच पड़ताल शुरू कर दी, और परिवार के लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन मौत का कारण कुछ सामने नहीं आया। जिसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है पुलिस का इस मामले में कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।


