मेष (Aries) –वित्त मामले मे अत्यंत शुभ संकेत हैं। आर्थिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय के निवेश के सभी प्रयास सफल होंगे। नए अवसर आएंगे। कोई गुप्त ऋण है तो स्पष्टता आएगी। प्रेम संबंध में गहरी समझ, आकर्षण, रहेगा। प्यार को हकीकत में बदलने का प्रयास करेंगे। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते की शुरुवात के संकेत हैं। मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिता का आशिर्वाद लें। गुड़ दान करें।
शुभ रंग:- लाल, नारंगी
वृषभ (Taurus) – भावनात्मक संतुष्टि के लिए कम मुनाफे वाले रास्ते छोड़ना पड सकता है। खर्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यक्ता है। व्यवसाय में बेहतर वित्तीय अवसर खोजने की आवश्यकता है। मौजूदा नौकरी में नाखुश महसूस करेंगे। काम से थोड़ा ब्रेक लेने की आवश्यकता है। प्रेम के रिश्ते में बड़े बदलाव के संकेत हैं। आपको और आपके साथी को नई शुरुवात करने की जरूरत है। बीते अनुभवों पर विचार करके आगे बढ़ेंगे। हनुमान चालीसा पढ़ें। सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग:- हरा, नीला
मिथुन (Gemini) – आपका ज्ञान संसाधन, प्रतिभा आपको व्यापार. मे सफलता दिलाएगा। नौकरी में पदोन्नति अथवा खुद का व्यवसाय शुरू करने के संकेत हैं। निवेश क्षेत्र में माहिर व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। शेयर बाजार में निवेश के शुभ संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ मजबूत आत्मिक.वफादार संबंध रहेगा।’अविवाहितों के लिए विवाह के संकेत हैं। सिंगल्स को नया प्यार मिल सकता है। तनाव कम होगा। गर्भावस्था में जो महिलाएं हैं उनके लिए जुड़वा बच्चों का संकेत हैं। दालों में हींग का प्रयोग करें। गाय को पालक खिलाए।
शुभ रंग:- सफेद, हरा
कर्क (Cancer) – ‘आर्थिक सुरक्षा स्थिरता ,कड़ी मेहनत के फल का आनंद लेंगे। भौतिक सुरक्षा, संपत्ति खरीदने के संकेत हैं। पुराने निवेश फल देंगे। नौकरी मे अच्छे काम के लिए बॉस से रिवॉर्ड मिल सकता है। प्रेम संदर्भ में सिंगल्स के जीवन मे एक सच्चा, प्रतिबद्ध साथी प्रवेश कर सकता है। मौजूदा रिश्ते में साथी के साथ नैतिक, प्रेमपूर्ण संबंध बनेगा।स्वास्थ्य में योग, स्थापित दिनचर्या अपनाने की आवश्यक्ता है। गाय को रोटी खिलाए।
शुभरंग:-गुलाबी, हल्कापीला
सिंह (Leo) – पदोन्नति, निवेश पर अच्छा रिटर्न, वित्तीय सुरक्षा, प्रचुरता के संकेत हैं। आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही समय है। मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। टीम वर्क सफल होगा। प्रेम संबंध में आपका रिश्ता भावुक रहेगा। आपका साथी समर्पित, आत्मविश्वासी होगा। आपसी सम्मान महसूस होगा। जोश और उत्साह बना रहेगा। एकल लोगों के जीवन में करिश्माई, साहसी व्यक्ति आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भगवान विष्णुजी को पीले फूल, चंदन चढ़ाए।
शुभ रंगः – सफेद, आसमानी
कन्या (Virgo) – कोई कार्यस्थल अधिकारी आपके कौशल और क्षमता से प्रभावित हो सकता है। सहकर्मी मदद करेंगे। व्यवसायिक प्रशिक्षण ले सकते हैं। व्यापार में वित्तीय योजनाएँ अच्छे से बनाएंगे। पेशेवर नौकरी में स्थिरता, सुरक्षा मिलेगी। प्रेम रिश्ते में रक्षात्मक रवैया रहेगा। विवाद की आशंका है। मौजूदा रिश्ते में साथी के साथ चुनौतियों पर काबू करेंगे। मानसिक थकावट के लक्षण दिख सकते हैं। गायत्री मंत्र का जाप करके घर से निकले। मजदूरों को गेहूं दान करें।
शुभ रंग- केसरिया
तुला (Libra) – अप्रत्याशित धन विरासत या परिवार से आर्थिक मदद के संकेत हैं। पैसों की कमी नहीं, होगी। सेवानिवृत्ति मिल सकती है। स्थाई संपत्ति के निर्माण की योजना बन सकती है। नौकरी मे स्थिरता मिलेगी। परिवार के साथ व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंध में तीव्र शारीरिक आकर्षण, सहनिर्भरता, अस्वस्थ संबंध महसूस कर सकते हैं। व्यसन, प्रलोभन से दूर रहें। किसी नए प्रेम में हैं तो संदेह या ईर्ष्या के संकेत हैं। नियंत्रण या तीव्रता को सच्चा प्रेम ना समझें। भगवान शिव को दूध अर्पित करें। मांसाहार से दूर रहें।
शुभ रंग:- गहरा भूरा, नीला
वृश्चिक (Scorpio) – वित्तीय निर्णय समझदार व्यक्ति से सलाह लेकर करें। पूरी जानकारी के बिना निवेश से बचें। व्यापारिक योजना एकांत मे बनाए और गुप्त रखें। करियर मामले में जल्दबाजी मे निर्णय से बचें। प्यार संदर्भ में नए रोमांचक रिश्ते की शुरूवात्, तीव्र आकर्षण, उत्साह रहेगा। मौजूदा रिश्ते में खोया हुआ जुनून फिर से जागेगा। सगाई, शादी, परिवार बढ़ना आदि संकेत हैं। सेहत को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे। हरी मूंग दाल दान करें। हरी सब्जियों का सेवन करें।
शुभ रंग:- क्रीम, हरा
धनु (Sagittarius) – धन प्रबंधन में बुद्धिमन्ता का प्रदर्शन करेंगे। व्यवसायिक सफलता समृद्धि मिलेगी। दूसरों की मदद कर सकते हैं। निवेश में दीर्घकालीक लाभ संभव है। करियर मे उन्नति के संकेत हैं। प्रेम जीवन में आपका साथी आपके प्रति आकर्षित महसूस करेगा। एकल लोगों के जीवन मे वह व्यक्ति आ सकता है जिसका आप इंतजार कर रहे थे। पार्टनर के साथ घर खरीदना, या शादी करने का निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। लंबी बिमारी से उबरने के संकेत है। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दही, सलाद, फलों का सेवन करें।
शुभ रंग :- चमकीला सफेद, गुलाबी
मकर (Capricorn)- वित्तीय, करियर संदर्भ में धोखे या छिपे खतरों से सावधान रहें। निवेश से संबधित निर्णय जल्दबाजी में ना करें। खर्चों को लेकर चिंताएँ हो सकती है। व्यापार से जुड़े अवसरों को लेकर भ्रम हो सकता है। प्रेम प्रसंग में आप या आपका साथी अधिक लगाव रख सकते हैं। असुरक्षा की भावना, नियंत्रण संबंधी समस्याएँ, आ सकती है। अपच की समस्या हो सकती है। आहार का ध्यान रखें। कुत्तों को भोजन कराए। भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग : – बैंगनी, ग्रे
कुंभ (Aquarius) – वित्त संदर्भ में नए विचार, नया सीखना, नए अवसर के संकेत हैं। नए करियर के लिए उत्साहित महसूस करेंगे। कोई मित्र पैसे मांग सकता है परंतु विवेक का इस्तेमाल करें। जल्दी पैसे कमाने के लिए तार्किक सोच इस्तेमाल करेंगे। प्यार के संदर्भ मे विश्वास, प्रतिबद्धता महसूस करेंगे। साथी कि साथ विवाह का निर्णय ले सकते हैं। भावनात्मक जुड़ाव की बजाय व्यवहारिक, भौतिकवादी सोच रहेगी। अविवाहित भव्य रोमांस के बजाय सुरक्षित भविष्य पर ध्यान देंगे। धीमी पाचन प्रक्रिया या संक्रमण के संकेत हैं। हल्दी का तिलक लगाए।
शुभ रंग:- पीला, हल्का नीला
मीन (Pisces) – निवेश योजनाओं या करियर अवसरों को शुरू करने में पहल कर सकते है। सकारात्मक ऊर्जा उत्साह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकती है। व्यवसाय की चुनौतियों का सामना दृढ़ता से करेंगे। आय के नए स्त्रोत मिलने के संकेत हैं। आय का कुछ हिस्सा दूसरों की मदद के लिए खर्च कर सकते हैं। प्रेम रिश्ते मे बचपन जैसी मासूमियत, सादगी परवाह की भावना रहेगी। परिवार आगे बढाने का सोच सकते हैं। किसी बिमार व्यक्ति की सहायता, कर सकते हैं। गरीबों को मोजन कराए। जौ का दान करी।
शुभ रंगः- गहरा नीला, स्लेटी
मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927


