मेष (Aries) – परिवार से वित्तीय सहायता, उपहार मिल सकता है। करियर मे मित्र की सहायता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक कठिनाई है तो पुरानी देनदारी से लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी से भावनात्मक बंधन महसूस होगा। आपका प्रेमी दयालुता, देखभाल तथा परिपक्व व्यवहार करेगा। स्वयं की देखभाल करेंगे। नशीले पदार्थ के सेवन से बचें।
शुभ रंगः- हरा
वृषभ (Taurus) –आर्थिक मामलों में संघर्ष, वित्तीय अस्थिरता, व्यापार में बहस या नौकरी कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहोल हो सकता है। लेन-देन को लेकर झगड़े के संकेत हैं। बहस में ना उलझें । प्रेम जीवन मे तनाव, अनसुलझे भय, मानसिक कष्ट संभव है। अनिद्रा, चिंता परेशान भर सकती है। साथी से अलगाव, छोटी-छोटी बातों पर विचार की स्थिति बन सकती है। क्रोध नियंत्रित करें। पौधों की देखभाल करें।
शुभ रंग’ – भगवा, हल्कापीला
मिथुन (Gemini) – नए उद्यम में कदम रखना, आय में अचानक बदलाव, अप्रत्याशित खर्च, जल्दबाजी में आर्थिक निर्णय लेने के संकेत है। नई नौकरी शुरू, हो सकती है। कार्यस्थल पर समस्या बन सकती है। प्यार संदर्भ में आप और आपका साथी व्यक्तिगत सफलता को महत्व देंगे। वर्तमान स्थिति में आनन्द महसूस करेंगे। सुरक्षित, स्थिर प्रेमजीवन रहेगा। पोषणकारी आहार लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काला तिल दान करें।
शुभ रंग :- हल्का नीला,
कर्क (Cancer) – ‘आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। परिवार या दोस्तों पर धन खर्च करेंगे। नौकरी, करीयर में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ज्यादा खर्च ना करें। आपका अपने साथी के साथ स्पष्ट मजबूत, ईमानदार रिश्ता बनेगा। मानसिक जुड़ाव महसूस करेंगे। गहन बातचीत हो सकती है। आपको योजनाबद्ध स्वास्थ्य दिनचर्या की आवश्यकता है। पक्षियों को हरी मुंग दाल खिलाए।
शुभ रंग:- हरा, सफेद
सिंह (Leo) – वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यक्ता है। निवेश या बड़ी खरीदारी से पहले मूल्यांकन करें। खर्च करने की आदतों पर ध्यान देंगे। नया करियर या नौकरी का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में उदारता, संतुलन, समर्थन के संकेत है। आपका साथी भावनात्मक और आर्थिक सहायता करेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सूर्य को जल चढ़ाए।
शुभ रंगः – इंडिगो,
कन्या (Virgo) – आर्थिक अवसरों की तरफ तेजी से बढ़ेंगे। समस्याओं का सीधे सामना करेंगे। करियर मे आवेगपूर्ण खर्च हो सकता है। व्यापार में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना है। प्रेम संबंध मे रिश्तों मे भरपूर आनन्द, गहरा संबंध ,रोमांस के संकेत हैं। नए प्यार मिलने की संभावना है। मनोबल उच्च रहेगा। पीले रंग की मिठाई या चना दाल दान करें।
शुभ रंग – पीला
तुला (Libra) – रचनात्मक आय स्त्रोत, वित्तीय मार्गदर्शन, नए उपक्रम, नौकरी, प्राप्त हो सकती है। डिजाईन, चिकित्सा, लेखन संबंधी भूमिकाओं से धन प्राप्त होने के संकेत हैं। प्रेम संबंध में आकर्षण, नया प्यार, गहरा जुड़ाव संभव है। भावनात्मक रिश्ता बनेगा। उर्जावान, संतुलित महसूस करेंगे। दूध, मिश्री का सेवन करो
शुभ रंगः सफेद, सिल्वर
वृश्चिक (Scorpio) – व्यवसाय, व्यापार में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। वित्तीय स्थिरता मिलेगी व्यापार में अंतरराष्ट्रीय बाजार तलाश करेंगेो महत्वपूर्ण यात्रा संभव है। प्यार के संदर्भ में धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा की आवश्यकता है।
आवश्यक ठहराव, समर्पण महसूस होगा। अविवाहित रोमांस में जल्दबाजी ना करें अन्यथा निर्णय गलत हो सकता है। स्वास्थ्य के संदर्भ में आहार ,व्यस्त दिनचयी पर ध्यान दें। भगवान गणेशजी की पूजा करें।
शुभ रंग :- बहुरंगी, भूरा
धनु (Sagittarius) – करियर, व्यापार में कड़ी मेहनत, अनुशासन से धीमी और सुरक्षित वृद्धि मिलेगी। बजट बनाने और नियमित बचत पर ध्यान देंगे। नौकरी स्थिर होगी। प्रेम जीवन में आप या आपका साथी दो विकल्पों के बीच चुनात करने में असमर्थ हो सकता है। धैर्य और धीमी प्रगति की आवश्यकता है विवाद से दूर रहें। शारीरिक दिक्कतों को अनदेखा ना करें। भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग:- क्रीम, सफेद
मकर (Capricorn) भारी वित्तीय बोझ, अत्यधिक जिम्मेदारियाँ परेशान कर सकती है। व्यापार, करियर में अप्रत्याशित खर्च आ सकते हैं। नौकरी पेशे मे बिलों का प्रबंधन, कर्ज, परेशान कर सकता है। प्यार में अतीत के दर्द से उबरने के बाद नई शुरुवात के लिए तैयार महसूस करेगे मौजूदा रिश्ते में एकांत की आवश्यकता है। तनाव से दूर रहकर आराम करेंगे। गुड्दान करें।
शुभ रंगः- लाल, नारंगी
कुंभ (Aquarius) व्यापार में संसाधनों का बुद्धिमानीपूर्ण उपयोग करेंगे। निवेश सफल होंगे। वित्तीय स्थिरता, भौतिक सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। प्यार संदर्भ मे आपका साथी उदार, भरोसेमंद व्यवहार करेगा। जीवनसाथी से उपहार प्राप्त हो सकता हो सकता है। शारीरिक सुख, आराम का आनन्द लेंगे। भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग:- आसमानी, हल्का पीला
मीन (Pisces) कोई वित्तीय असफलता, नौकरी छूटना ,गलत निवेश, व्यापारिक नुकसान ,निराशा परेशान कर सकती.हैं धैर्य रखें कर्ज लेने से बचें। जो अवसर उपलब्ध हैं उनपर ध्यान दें। परेशानी अस्थायी है। प्रेम जीवन में मासूम रोमांचक, प्यार अनुभव करेंगे। किसी नाए रिश्ते की शुरुवात संभव है। मौजूदा रिश्ते मे नया पन आने के संकेत है। स्वास्थ्य के प्रति बेफिक्र रहेंगे। छात्रों को अध्ययन सामग्री दान करें।
शुभ रंग- हरा, क्रीम
मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927


