आज 26 दिसंबर, दिन शुक्रवार है। दैनिक राशिफल में खबर डिजिटल हर दिन आपको सभी राशियों के राशिफल मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र के अनुसार प्रस्तुत कर रहा है। आज का राशिफल, शुभ रंग और खास जानकारी निम्ननुसार है
—
मेष (Aries) – आज आप स्वयं मे आकर्षण, ऊर्जावान, आशावादी महसूस करेंगे। अपने लक्ष्यों की ओर साहसिक कदम उठाएँ। अंतरआत्मा पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास के कारण लोगों की नजर मे आएंगे। परंपरागत रोजगार की बजाय आप स्वरोजगार पर केंद्रित होना चाहते हैं। आपका प्रेमी जोशीला, रोमांचकारी और आकर्षक हो सकता है जिसके साथ अच्छा समय बिताएँगो मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंगः- गहरा पीला, नारंगी
वृषभ (Taurus) – व्यवसाय, नौकरी मे अत्यंत बुद्धिमानी का परिचय देंगे। हास्याप्रिय स्वभाव रहेगा। अनावश्यक संवाद को दरकिनार करेंगे। भावनाओं की बजाय तर्क आधार पर निर्णय लेंगे। कार्यस्थल पर चौकस रहेंगे। कोई आपके साथ धोखा नहीं कर सकेगा। आप तुरंत झूठ पहचानने मे सक्षम हैं। आपने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। परिवार और प्रेम जीवन मे स्पष्ट संवाद पसंद करेंगे। आपका साथी आपके लिए वफादार है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें। उत्तर-पश्चिम कोना साफ रखें।
शुभ रंग:- नीला, भूरा
मिथुन (Gemini) – व्याधार हो या पारिवारिक दृष्टिकोण आप स्थायित्व की ओर बढ़ रहे हैं। गृह निर्माण कार्य की योजना आगे बढ़ सकती है। वित्तीय संसाधन का अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। लोन अप्लाय किया हो तो अप्रूवल मिल सकता है। आपको यह पता है कि सच्चा सूख सिर्फ पैसों से नही अपित परिवार में प्रेम होने से आता है, इसलिए प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएँगे । व्यवसाय में लाभ के प्रबल योग हैं। प्रेमी संग संबंध स्नेहपूर्ण स्नेहपूर्ण रहेगा । तांबेका पानी पीएं। आहार मे बाजरा शामिल करों
शुभरंग:- लाल, केसरिया
कर्क (Cancer) – किसी अतीत के कार्य का अपराधबोध परेशान कर सकता है। कार्यस्थल या परिवार में कुछ लोग हैं जो आपको अत्यधिक दबाव में रखते हैं। आपके मस्तिष्क की शांति भंग होने — का अनुभव हो सकता है। मानसिक थकावट, अलगाव के संकेत हैं। नकारात्मकता का अंत करें एवं परिवर्तन अपनाएँ। पराजित होने की भावना दिल से निकाल दें। निंदा करने वाले लोगों से दूरी बनाएँ। स्वयं के लिए समय निकाले। शराब का सेवन ना करों उगते सूर्य को जल अर्पित करें
शुभ रंग :- नारंगी, सुनहरा
सिंह (Leo) – आपका जुड़ाव नर्सिंग या कला के क्षेत्र मे हो सकता है। करियर, नौकरी, मे भावनात्मक संतुष्टि रहेगी। व्यवसाय में रचनात्मक उपाय अपना सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य या कर कार्यस्थल पर किसी की सहायता कर सकते हैं। प्रेम संबंध गहरा, पोषणकारी और सहानुभूति पूर्ण होगा। जो आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठावा चाहेगा उसके साथ स्पष्ट सीमाएँ निर्धारित करें। माताका सम्मान करें। चाँदी के बर्तनों का इस्तेमाल करें।
शुभ रंग:- सफेद, हल्का नीला
कन्या (Virgo) – :- किसी परियोजना मे निराशा हाथ लग सकती है। व्यवसाय नौकरी में कोई अवसर छूट सकता है। इकसान पर ध्यान न देकर सकारात्मक तत्वों पर ध्यान दें। भावनात्मक रूप से, निराश रहेंगे तो आपके नीजी जीवन पर असर पड़ सकता है। आपके कठिन समय मे आपका परिवार आपके साथ है। प्रेम जीवन में अलगाव या उदासी है तो थोड़ा समय दें। छात्रों को किताबें दान करें। भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग: हरा, क्रीम
तुला (Libra) – नया प्रोजेक्ट शुरू करने का संकेत हैं व्यवसायिक समस्याएँ कल्पना का उपयोग करके हल करेंगे। अप्रत्याशित, प्रस्ताव अथवा अच्छी खबर आ सकती है। व्यक्तिगत जीवन मे है नए अक्सर आ सकते हैं। आप किसी को रोमांटिक प्रस्ताव दे सकते हैं अथवा आपको नया प्रस्ताव आ सकता है। मौजूदा रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव आऐगा। करियर में शालीनता, कूटनीति के साथ कार्य करेंगे। हल्दी या केसर तिलक लगाएं।
शुभ रंग :- पीला, केसरिया
वृश्चिक (Scorpio) – व्यापार, करियर मे दूरदर्शिता का दृष्टिकोण अपनायेंगे। व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने का विचार कर सकते हैं। है। व्यापारिक यात्रा संकेत हैं। चीजें अच्छे मोड़ पर हैं। निजी जीवन से संबंधित भविष्य की योजना बना सकते हैं। कड़ी मेहनत आपको फल देंगी, आपकी आत्मविश्वास के साथ आगे बढना चाहिए। प्रेम संबंध में दीर्घकालीन योजना बनाएंगे। केले के वृक्ष को पीले फूल अर्पित करें।
शुभ रंग :- हल्का पीला, सुनहरा
मकर (Capricorn) – भय और चिंताओं को शांति और आत्मविश्वास के साथ नियंत्रित करेंगे। व्यापार-व्यवसाय की चुनौतियाँ उग्त भावनाओं को नियंत्रण में रखकर हल करेंगे। वित्ता प्रबंधन बुद्धिमता के साथ करेंगे। पारिवारिक मसलों को संयम से हल करेंगे। प्रेम प्रसंग मे साथी के साथ रिश्तो गहरा, करुणामय और स्थिर रहेगा। स्वयं की कमियों को सफलतापूर्वक पहचानकर दूर करेंगे। बाधाओं को दूर करने के लिए आपके पास आतरिक दृढ़ता है। माथे पर लाल चन्दन लगाएँ।
शुभ रंग:- गहरा पीला, नारंगी
धनु (Sagittarius) – व्यापार, करियर मे कोई नया अवसर, या साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श करें। बिना पढे किसी पेपर पर सिग्नेचर ना करें। किसी प्रलोभन में ना फंसे। प्रेम और रिश्ते में तीव्र आकर्षण, मजबूत बंधन बनेगा। सिंगल हैं तो कोई भाग्य से रिश्ता आ सकता है। व्यवसाय मे कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है।, निर्णय सही हुआ तो उत्पादकता बढ़ने के संकेत हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का सवेन करें। मांसाहार से परहेज करें।
शुभ रंग :- सफेद, हल्का नीला
कुंभ (Aquarius) – व्यवसाय – मे बदलती परिस्थितियों में भी संतुलन के साथ काम लेंगे। आपको एक साथ कई जिम्मेदारियों संभालना पड़ सकता है। नई नौकरी, माता पिता बनना , वित्तीय समायोजन. भावनाओं में भी उतार-चढाव हो सकता है। समय, ऊजी और धन का सही संतुलन स्थापित करना आवश्यक है। जो भी परिवर्तन नीजी जीवन , व्यवसाय मे हो रहे हैं वो अस्थायी है। व्यस्त जीवन और प्रेम रिश्ते के बीच संतुलन बनाना कठिन लग सकता है। व्यापार मे बिलों काहिसाब रखते समय चुनौतियों आ सकती है। पर्याप्त मात्रा मे चानी पिएँ। शिवलिंग पर दूधचढ़ाएं।
शुभ रंग:- ऑफ व्हाईट, हल्का नीला
मीन (Pisces) – व्यापार, करियर में अचानक अचानक उथल-पुथल भरे बदलाव के संकेत हैं। निजी जीवन मे. बड़ा बदलाव भी आ सकता है। अप्रत्याशित समाचार, आ सकता है। अगर कोई रिश्ता आपको परेशान कर रहा था तो अचानक टूट सकता है। यह आपके सर्वोच्च भले के लिए आवश्यक है। पारिवारिक जीवन अगर झूठी नीवों पर बना है तो बिखर सकता है। आसपास चल रही उथल-पुथल को मस्तिष्क पर हावी ना होने दो यह नकारात्मकता आपके दिमाग की शीति को नहीं हिला सकती। स्वयं पर भरोसा रखें।
हनुमानजी को सिंदूर चढाए।
शुभ रंगः- बैंगनी, पीला
मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927


