खबर डिजिटल : राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों से चोरी के छह मामले दर्ज किए गए हैं। चार मामलों में बरामदगी की जा चुकी है। सभी मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से किसी भी वस्तु के विदेश जाने की सूचना नहीं है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा उपरोक्त प्राचीन वस्तुओं का कोई मूल्यांकन नहीं किया गया है।
सरकार सांस्कृतिक संपदा की अवैध तस्करी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाती है। नियमित सुरक्षा कर्मचारियों के अलावा, स्मारकों, स्थलों और संग्रहालयों में आवश्यकतानुसार निजी सुरक्षा गार्ड और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्राचीन वस्तुओं की चोरी की सूचना मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाती है और सीमा शुल्क निकास चैनलों सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को ‘लुक आउट नोटिस’ जारी किया जाता है ताकि चोरी हुई प्राचीन वस्तुओं का पता लगाया जा सके और उनके निर्यात को रोका जा सके। सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
