कटनी सौरभ श्रीवास्तव – विकासखण्ड बहोरीबंद के ग्राम टिकरिया स्थित शासकीय विद्यालय प्रांगण में बुधवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत 20 पौधों का रोपण किया गया। यह पौधारोपण कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुये रोपे गये पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही, आगामी हर घर तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन हेतु विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर ग्राम सरपंच सुरेश कुमार कोल, पंचायत सचिव पुष्पराज हल्दकार, नवांकुर संस्था से सरजू श्रीवास, प्रभारी प्राचार्य कमला प्रसाद रैदास, शिक्षक संजय कुमार पटेल, प्रस्फुटन समिति के मुकेश कुमार यादव, ललित कुमार यादव, आकाश कोल, गीता कोल, जानिक कोल, सुलेखा यादव, शानू कोल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्राम टिकरिया में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
सम्बंधित ख़बरें


