सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी/ग्वालियर – बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी को लेकर श्रद्धालुओं और सनातन समाज में तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के एक व्यक्ति ने शास्त्री जी की चल रही “सनातन हिन्दू जोड़ो द्वितीय पदयात्रा” को लेकर सोशल मीडिया पर मिथ्या और अपमानजनक बयान दिए हैं, जिससे करोड़ों भक्तों की आस्था को ठेस पहुँची है।इस घटना को लेकर सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल केंद्रीय समिति, संत-महात्मा एवं शिष्य मंडल, सेवा मंडल और दीक्षित शिष्य मंडल सहित समाज के अनेक प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम कटनी एस डी एम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।समाजजनों का कहना है कि पूज्य आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं, ऐसे में उनके खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी न केवल व्यक्ति विशेष का अपमान है, बल्कि सनातन संस्कृति और श्रद्धा के भी विरुद्ध है।संत समाज ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई कर धार्मिक सौहार्द और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
बागेश्वर धाम सरकार के पूज्य धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश, ज्ञापन सौंपकर समाज ने की कानूनी कार्रवाई की मांग
सम्बंधित ख़बरें


