P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा महिला विश्व कप क्रिकेट फाइनल...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा महिला विश्व कप क्रिकेट फाइनल जीतने पर दी बधाई

भारत ने जीता महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल 2 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन से शानदार जीत दर्ज कर विश्व कप जीतने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

1002051651

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। वर्ष1973 से प्रारंभ हुई महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का सौभाग्य हासिल किया है।

1002051654

विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने सात बार, इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार विश्व कप जीता है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार वनडे के विश्व कप में पहुंची। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रेष्ठता प्रमाणित की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि निश्चित ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहली बार विश्व विजेता बनना पूरे राष्ट्र के लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समस्त राष्ट्र वासियों को भी इस जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट