Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालभोपाल: राजधानी में फिर सामने आया हनी ट्रैप का मामला, ट्रांसपोर्टर से...

भोपाल: राजधानी में फिर सामने आया हनी ट्रैप का मामला, ट्रांसपोर्टर से लाखों की ठगी

भोपाल में हनी ट्रैप का एक और मामला सामने आया है, जिसमें दो सगी बहनों ने एक ट्रांसपोर्टर को अपने जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये ठग लिए। ट्रांसपोर्टर बहनों के प्रेम जाल में फंसकर उन्हें लगातार पैसे देता रहा, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई।

मामला तब उजागर हुआ जब ट्रांसपोर्टर की पत्नी के हाथ में कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें लगीं। इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने पूरी कहानी बताई। आरोप है कि बहनों ने होटल में ट्रांसपोर्टर के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और 15 लाख रुपये वसूल लिए। ट्रांसपोर्टर ने पत्नी के गहने और यहां तक कि अपना ट्रक भी बेच दिया।

मामले की शिकायत महिला थाने में की गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट