Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबिलहरी में ग्राम विकास प्रशिक्षण, आदर्श ग्राम निर्माण पर जोर

बिलहरी में ग्राम विकास प्रशिक्षण, आदर्श ग्राम निर्माण पर जोर

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी जिले के रीठी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलहरी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था “कायनात जन सहयोग सेवा समिति” के माध्यम से सेक्टर क्रमांक–04 के अंतर्गत संचालित किया गया, जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केसवाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्र यादव (मंडल उपाध्यक्ष), पंचायत सचिव गोकर्ण मिश्रा, परामर्शदाता अरुण तिवारी, सीता स्वामी (महिला मोर्चा) एवं गोवर्धन रजक (अध्यक्ष, युवा सवेरा समिति) मौजूद रहे।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर गोवर्धन रजक ने जन अभियान परिषद की विभिन्न योजनाओं—प्रस्फुटन समिति गठन, स्वैच्छिक विकास, दस्तावेजीकरण, सामाजिक समरसता, संस्कार केंद्र संचालन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन समितियों के माध्यम से ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा सकता है।मुख्य अतिथि डॉ. केसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम के समग्र विकास के लिए जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से शासन की योजनाओं में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।वहीं परामर्शदाता अरुण तिवारी ने आदर्श ग्राम निर्माण में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका और उनके कार्यों के विभिन्न चरणों को विस्तारपूर्वक समझाया।कार्यक्रम के अंत में आयोजक संस्था के प्रभारी मोहम्मद मुस्तकीम द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन सत्र में जगन सिंह मसराम ने पर्यावरण संरक्षण और आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी को प्रेरित किया।इस दौरान सेक्टर-04 की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, समाजसेवी एवं नवांकुर सखियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंत में कायनात जन सहयोग सेवा समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट