भोपाल/ खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री narendramodi की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट ने ₹3,839 करोड़ की लागत से NH-752D पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन के फोर लेन Badnawar Petlawad Thandla Timarwani four lane निर्माण को मंजूरी दी है। यह कॉरिडोर उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टिमरवानी इंटरचेंज तक सीधी फोर लेन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन और देवास के औद्योगिक केंद्रों तक पहुंच सुगम होगी। धार एवं झाबुआ जिले का समग्र आर्थिक विकास होगा। सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन सुविधाजनक होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का आभार व्यक्त किया।
CM Mohan Yadav की अध्यक्षता में Cabinet बैठक में कई अहम फैसले लिए गए… पढें पूरी खबर – Khabar Digital


