P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकलेक्टर का आदेश: फिर भी ठंडे बस्ते में साड़ा कॉलोनी भूखंड जांच

कलेक्टर का आदेश: फिर भी ठंडे बस्ते में साड़ा कॉलोनी भूखंड जांच

दस दिन में मांगी थी रिपोर्ट

चंदेरी/निर्मल विश्वकर्मा/खबर डिजिटल/ कलेक्टर अशोकनगर आदित्य सिंह द्वारा आदेशित साड़ा कॉलोनी भूखंड आवंटन प्रक्रिया की जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। एसडीएम चंदेरी द्वारा गठित आठ सदस्यीय जांच दल को दस दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश थे, लेकिन करीब 50 दिन बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, चंदेरी स्थित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साड़ा) कॉलोनी की भूखंड आवंटन प्रक्रिया में नियम विरुद्ध तरीके से भूखंड बांटे जाने और शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

जांच के लिए समिति गठित
8 सितंबर 2025 को तत्कालीन एसडीएम सुब्रता त्रिपाठी ने आदेश क्रमांक 904/25 जारी कर जांच दल गठित किया था, जिसमें तहसीलदार चंदेरी दिलीप दरोगा, नायब तहसीलदार हिमांशी गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा, दो राजस्व निरीक्षक और दो पटवारी शामिल थे। जांच दल को दस दिन में संयुक्त प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, किंतु अब तक रिपोर्ट लंबित है।

जांच के प्रमुख बिंदु
एसडीएम के आदेश के तहत जांच में कुल 13 बिंदुओं की समीक्षा की जानी थी, जिनमें साड़ा कॉलोनी के गठन और नगर पालिका में विलय की प्रक्रिया, कॉलोनी हेतु आवंटित भूमि का रकबा, भूखंडों की स्वीकृति और मूल नस्ती की जांच, आवंटन प्रक्रिया की वैधता, विक्रय व राशि जमा की स्थिति एवं शेष बचे भूखंडों का विवरण शामिल था।

कलेक्टर का बयान
कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा, “जांच में विलंब तो हुआ है, लेकिन नए एसडीएम को निर्देश दे दिए गए हैं। शीघ्र ही जांच पूर्ण कर ली जाएगी।”

एसडीएम चंदेरी का बयान
एसडीएम मनीष धनगर ने बताया कि “मुझे इस विषय में कलेक्टर महोदय ने भी जानकारी दी है। जांच दल की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आवंटन प्रक्रिया में किन अधिकारियों की भूमिका रही। जल्द ही जांच पूरी होगी।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट