मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज 10 अगस्त 2025 दिन रविवार के कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का भूमिपूजन करेंगे। 1800 करोड़ रूपए की लागत से रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई बनेगी।
सुबह 11 बजे – भोपाल एयरपोर्ट पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का आगमन एवं स्वागत होगा। उसके बाद सुबह 11.10 बजे एयरपोर्ट भोपाल से ओबैदुल्लागंज, जिला रायसेन के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11.30 बजे औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में रेल कोच इकाई परियोजना का भूमि-पूजन होगा। दोपहर 2.20 बजे ओबैदुल्लागंज से एयरपोर्ट भोपाल आगमन करेंगे। उसके बाद दोपहर 2.30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एयरपोर्ट भोपाल से प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 5 बजे “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के क्रियान्वयन के सम्बंध में मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में बैठक होगी।


