CM Mohan Yadav Schedule 16 September: भोपाल, 16 सितम्बर 2025/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों और विभागीय बैठकों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भोपाल हाट, एमपी नगर में आयोजित स्वदेशी मेला का अवलोकन करेंगे।
दोपहर 2 बजे मंत्रालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
दोपहर 2:45 बजे मंत्रालय में ही खनिज साधन विभाग की बैठक आयोजित होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।


