भोपाल/खबर डिजिटल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 सितम्बर, शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण बैठकों और आयोजनों में शामिल होंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे—
सुबह 11:00 बजे – कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन समिट 2025 में सहभागिता।
दोपहर 12:15 बजे – मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की बैठक।
दोपहर 1:30 बजे – अटल पथ, प्लेटिनम प्लाज़ा पर रेजांग-ला पवित्र रज कलश यात्रा में शामिल होंगे।
शाम 4:00 बजे – समत्व भवन में फरवरी 2025 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन पर बैठक।
सायं 7:30 बजे – बी-7, 74 बंगला आगमन।
रात्रि 8:00 बजे – मुख्यमंत्री निवास आगमन।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न केवल शहरी विकास और निवेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े आयोजनों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।


