P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: हनुमान मंदिर परिसर में निकला कोबरा, सर्प मित्र की सूझबूझ से...

सिवनी: हनुमान मंदिर परिसर में निकला कोबरा, सर्प मित्र की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सिवनी हनुमान मंदिर में कोबरा सांप का रेस्क्यू

सिवनी/ खबर डिजिटल/ जिले के लोनिया गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के हनुमान मंदिर परिसर में अचानक एक कोबरा सांप दिखाई दिया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, पूरे परिसर में डर और दहशत का माहौल बन गया। सांप के निकलने की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई।

ग्रामीणों ने दिखाई समझदारी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद कोई जोखिम न उठाते हुए तुरंत सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर को सुरक्षित कर रेस्क्यू की तैयारी शुरू की।

करीब 4 फीट लंबे कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू

रेस्क्यू के दौरान करीब 4 फीट लंबा कोबरा सांप लगातार फुसकारता रहा, जिससे स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई। बावजूद इसके, सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने अपने अनुभव और सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़ी सावधानी से सांप को काबू में लिया। उनकी सतर्कता के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जंगल में छोड़ा गया सांप

रेस्क्यू के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित रूप से जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली और सर्प मित्र की सराहना की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट