सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल /कटनी।जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके देशप्रेम, त्याग, दूरदृष्टि और अदम्य साहस को याद किया।कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रनेत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों तथा कांग्रेस की विचारधारा पर चलते हुए देश के विकास और एकता के लिए कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, पूर्व पार्षद राजेश जाटव, आफताब अहमद (चोखे भाईजान), ठाकुर रंजीत सिंह, डॉ. आनंद पटेल, जितेंद्र गुप्ता, श्याम पाहुजा, ओमप्रकाश कुशवाहा, मुन्ना भैया, विजय मंगल चौधरी, मनोज निगम, अजय जैसवानी, अजय गोटिया, रमेश अहिरवार, श्याम यादव, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, अभय खरे, नमन विश्वकर्मा, हर्षित मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे
लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती एवं आयरन लेडी इंदिरा गांधी पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
सम्बंधित ख़बरें


