P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDamoh News : लड़कियों की शिकायत से परेशान किशोर ने की आत्महत्या…...

Damoh News : लड़कियों की शिकायत से परेशान किशोर ने की आत्महत्या… जिले के हटा थाना क्षेत्र का मामला

आत्महत्या के पहले किशोर ने बनाया वीडियो

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले के हटा थाना क्षेत्र मैं एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छात्राओं से वहां टकराने और उसके बाद हुए विवाद में छात्राओं व उनके परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत किए जाने से परेशान और डरे सहमे किशोर ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पूर्व युवक ने बाकायदा एक वीडियो जारी कर अपनी व्यथा बताई जिसमें उसके द्वारा झूठी शिकायत से परेशान होने और उसकी कोई भी गलती ना होने की बात कही गई है। घाट के बाद मृतक के परिवारजन सदमे में है और उनके द्वारा सड़क पर प्रदर्शन करते हुए मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग की गई है।

युवक-छात्राओं में हुई थी बहस
जानकारी अनुसार शास्त्री बार्ड गढ़िया निवासी रीतेश पिता रूपचंद बंसल 18 बर्ष अपने साथी श्रीराम और नमन के साथ बाइक से जा रहा था। हटा बटियागढ़ मार्ग पर साईकिल से स्कूल जा रही नगर के स्कूल में अध्यनरत तीन छात्राएं से रीतेश की बाइक अनियंत्रित होकर टकराते हुए बची। नाराज छात्राओं व तीनो युवकों के बीच कहा सुनी हुई और छात्राओं द्वारा डायल 112 पर शिकायत दर्ज करा दी गई।

पुलिस तक पहुंचा मामला
दयाल 112 से सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और युवको की तलाश में रीतेश के घर पंहुंच गई। इसी दौरान जानकारी मिलने पर छात्राओं के परिजन भी पुलिस थाना हटा पहुंचे जहां शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू की गई और इस दौरान पुलिस किशोर के घर पहुंची।

घटना के बाद की आत्महत्या
पुलिस जांच के दौरान डरे सहमे किशोर ने मंगलवार दोपहर शास्त्री बार्ड स्थित जामा मस्जिद में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। । मौके पर पंहुंची पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा लेकिन गुस्साए परिजनों ने बुधवार दोपहर पुलिस व छात्राओं पर झूठी शिकायत के आरोप लगाते हुए चिरौल तिगड्डे पर धरना प्रदर्शन के लिए एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस द्वारा तुरंत ही धरना को समाप्त कराया गया। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया का कहना है कि मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट