P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदेवास में मप्र स्थापना दिवस का उल्लास.. मंत्री तुलसी सिलावट ने दी...

देवास में मप्र स्थापना दिवस का उल्लास.. मंत्री तुलसी सिलावट ने दी शुभकामनाएं

भव्य कार्यक्रम का किया आयोजन

देवास/पवन उपाध्याय/खबर डिजिटल/ जल संसाधन विभाग मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तर पर मल्हार स्मृति मंदिर देवास में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष सांस्कृतिक और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान से हुआ। इसके पश्चात लोक गायक शंकरलाल धौलपुरिया एवं टीम ने सांस्कृतिक और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। घुंघरू नृत्य संस्थान की बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

डबल इंजन सरकार ने किया विकास – सिलावट
जल संसाधन विभाग मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि देश का हृदय स्थल मध्य प्रदेश है। आज हम सबके लिए बहुत बड़ा दिन हैं, सभी को बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में प्रगति, उन्नति हो रही है। सरकार द्वारा आत्म निर्भर और विकसित भारत के लिए कार्य किया जा रहा है।विकसित भारत और मध्य प्रदेश आपके सहयोग से होगा। देश की आत्म गांव में बस्ती हैं। देश का विकास जब होगा जब गांव का विकास होगा। प्रदेश में हर गांव में सड़क है, बिजली मिल रही हैं। गांवों में घर घर पानी दिया जा रहा है।

ये अतिथि हुए कार्यक्रम में शामिल
कार्यक्रम में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक मुरली भंवरा, महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूलाल अटारिया, दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, आयुक्त नगर निगम दलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी ने किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट