P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौरGold Silver Rate Today: करवा चौथ से पहले सोना-चांदी का भाव, रोजाना...

Gold Silver Rate Today: करवा चौथ से पहले सोना-चांदी का भाव, रोजाना हो रहा उतार चढ़ाव

सोना-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव,, पिछले दिनों सोना-चांदी का भाव

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ सोने और चांदी की कीमतों में लगातार घट-बढ़ की स्थिति बनी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार को सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1 लाख 22 हजार 98 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1 लाख 52 हजार 700 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी दिखाई दी, और यह 2600 रुपये चढ़कर 1 हजार 26 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए हाई लेवल पर पहुंच गईं। चांदी की कीमतें 3 हजार रुपये बढ़कर 1 लाख 57 हजार रुपये प्रति किलोग्राम वो सभी टैक्स मिलाकर के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुंच गईं। बात करें विदेशी बाजारों की तो हाजिर सोना करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 4 हजार 49 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हाजिर चांदी 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 48.99 डॉलर प्रति औंस के उच्चस्तर पर पहुंच गई।

सोना 24 कैरेट 1,22,098 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 1,21,609 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 1,11,842 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 91,574 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 71,427 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 1,52,700 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिनों सोना-चांदी का भाव
8 अक्टूबर को सोना 1 लाख 21 हजार रुपये के पार पहुंच गया था। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई थी, जोकि 1 लाख 49 हजार के पार पहुंच चुका था। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक करवा चौथ से दो दिन पहले सोना-चांदी के दाम आसमान पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार बुधवार 8 अक्टूबर को 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट 1 लाख 21 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार था। 8 अक्टूबर को सर्राफा बाजार के अनुसार सोना-चांदी का भाव 1 लाख 21 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था। वहीं, चांदी का रेट 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक था।

7 अक्टूबर की शाम तक सोना-चांदी का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार, 7 अक्टूबर की शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 9 हजार 866 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना महंगा हुआ था, और चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट