P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा में अजीबोगरीब मामला: पति ने पत्नी का प्रेमी से विवाह कराने...

रीवा में अजीबोगरीब मामला: पति ने पत्नी का प्रेमी से विवाह कराने और बेटे को दिलाने की लगाई गुहार

रीवा/अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी एक पीड़ित पति अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर एसपी से गुहार लगाने पहुंचा। युवक ने शिकायती आवेदन देते हुए मांग की है कि उसकी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करा दिया जाए और उसका इकलौता बेटा उसे वापस दिला दिया जाए। पीड़ित अंकुश सिंह का कहना है कि उसकी शादी 2019 में लक्ष्मी नाम की युवती से हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं।

लेकिन कुछ माह से पत्नी का मोहल्ले के ही युवक राजीव से प्रेम संबंध चल रहा था। कई बार समझाइश देने और रंगे हाथ पकड़ने के बावजूद पत्नी ने संबंध तोड़ने से इंकार कर दिया। 20 सितंबर को वह अपने इकलौते बेटे और घर के गहनों के साथ प्रेमी संग फरार हो गई। एसपी ने युवक को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट