P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही ई-रिक्शा से अवैध शराब की तस्करी का...

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही ई-रिक्शा से अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश, 390 पाव देशी मदिरा बरामद

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– दीपावली त्योहार के मद्देनज़र जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक युवक को ई-रिक्शा से अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से कुल 390 पाव देशी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹39,000 बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 17 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बस स्टैंड उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में टीम ने पौंसरा बायपास के पास नीले-सफेद रंग के ई-रिक्शा को रोका। पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवन ढीमर उर्फ मोनू पिता राजकुमार ढीमर (20 वर्ष), निवासी ग्राम बड़खेरा बिलहरी, थाना कुठला, हाल निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी माधवनगर बताया। तलाशी में ई-रिक्शा से 340 पाव देशी मदिरा मसाला और 50 पाव देशी मदिरा प्लेन, कुल 390 पाव शराब बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह यह शराब रीठी से खिरहनी फाटक क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जा रहा था।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 890/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत ₹39,000 तथा प्रयुक्त ई-रिक्शा की कीमत ₹2,50,000 आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। पुलिस अब शराब आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश में जुटी है।पुलिस टीम की विशेष भूमिका –कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक सुशील पाण्डेय, मनोज पटेल एवं आरक्षक सत्येन्द्र पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Illegal Liquor Seized: 390 Pouches Recovered from E-Rickshaw in Katni

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट