Tuesday, January 13, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपिपरिया सहलावन में नामदेव जयंती पर किया भव्य आयोजन

पिपरिया सहलावन में नामदेव जयंती पर किया भव्य आयोजन

पिपरिया सहलावन में धूमधाम से मनाई गई संत नामदेव जयंती | भक्ति गीत, शोभायात्रा और रामचरित मानस पाठ से गूंजा गांव

खबर डिजिटल. उमरियापान:- देवउठनी ग्यारस और संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती के अवसर पर पिपरिया सहलावन में नामदेव समाज एवं ग्रामीण जनों द्वारा पहली बार भव्य रूप से जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत नामदेव की शोभायात्रा से हुई, जो पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई। इसके पश्चात आदर्श मोहल्ले में रामचरित मानस का पाठ, भक्ति गीतों व भजनों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान विठ्ठल (कृष्ण) की पूजा-अर्चना कर संत नामदेव जी की जीवनी एवं उनके उपदेशों को श्रद्धा से स्मरण किया। सायं काल रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर केशव नामदेव, बद्री प्रसाद नामदेव, भोलाराम नामदेव, हीरालाल नामदेव, पुरुषोत्तम नामदेव, अमित नामदेव, अंकित, प्रमोद, पंकज नामदेव, संजय, अजय नामदेव, विपेंद्र नामदेव, सुरेश नामदेव, जितेन्द्र नामदेव, विनोद नामदेव, विजयानंद नामदेव, माखन नामदेव, जुगल प्रसाद नामदेव सहित सोहन मिश्रा, विनय परौहा, लटोरेराम झरिया, ओंकार मौर्य, मुकेश परौहा, जितेन्द्र परौहा, प्रसन्न दुबे, रवि सिंह, प्रकाश साहू, अरविंद ब्यौहार आदि सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट