P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनी की बरही पुलिस पर महिला से मारपीट का आरोप : पीड़िता...

कटनी की बरही पुलिस पर महिला से मारपीट का आरोप : पीड़िता ने एसपी कार्यालय में की शिकायत

कटनी की बरही पुलिस पर महिला से मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत

Khabar Digital: कटनी के बरही थाना क्षेत्र में पुलिस पर चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसकी भाभी से मारपीट करने का आरोप है। पीड़िता ने गुरुवार को कटनी एसपी कार्यालय पहुंचकर उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है।

बरही थाना क्षेत्र के पथरहटा ग्राम निवासी सुशीला बाई यादव (26) ने एसडीओपी उमराव सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को उनके देवर नितेश यादव पर चोरी का आरोप लगाते हुए बरही थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) दिनेश गौतम और दो अन्य पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने आए थे।

देवर को बिना कपड़ों के ले जाने के विरोध पर पुलिस ने की मारपीट

पीड़िता ने बताया कि पुलिसकर्मी उनके देवर को बिना कपड़ों के ही जबरन थाने ले जा रहे थे। जब मैंने इसका विरोध किया और पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश
की, तो एएसआई दिनेश गौतम ने कथित तौर पर उनसे मारपीट की और उन्हें गाड़ी से धक्का दे दिया। इस घटना में सुशीला बाई के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं

समाधान ऑनलाइन समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने लंबित प्रकरणों का समाधान करवाने का दिया निर्देश – Khabar Digital

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एसपी कार्यालय में की शिकायत

कथित मारपीट के बाद परिजनों ने पीड़िता को तत्काल विजयराघवगढ़ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया , जहां उनका दो दिनों तक इलाज चला। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुरुवार को उन्होंने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एएसपी बोले–आरोप सही पाए जाने पर होगी कार्रवाई

कटनी के अतिरिक्त एएसपी डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि महिला का देवर नितेश यादव चोरी के मामले में आरोपी है। उसके कब्जे से चोरी का समान भी बरामद किया गया है और वह वर्तमान में पुलिस रिमांड पर है।

एएसपी डॉ. डेहरिया ने पुष्टि की कि उन्हें महिला की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत के संबंध में विस्तृत जांच कराई जाएगी और अगर आरोप सही पाए जाते है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट