P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीसाहित्यकार डॉ. रमाकांत निगम को रवींद्रनाथ टैगोर अंतर्राष्ट्रीय कला एवं साहित्य सम्मान

साहित्यकार डॉ. रमाकांत निगम को रवींद्रनाथ टैगोर अंतर्राष्ट्रीय कला एवं साहित्य सम्मान

कटनी( सौरभ श्रीवास्तव 🖊️) मध्यप्रदेश।देश के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक, कवि, पत्रकार, शिक्षाविद, न्यायविद, समाजसेवी, कला साधक एवं कार्टूनिस्ट डॉ. रमाकांत निगम को उनकी पाँच दशकों से अधिक की सतत साहित्यिक एवं कला-संस्कृति सेवाओं के लिए श्री सत्य इंद्रा फाउंडेशन (SSIF) जयपुर, राजस्थान द्वारा “रवींद्रनाथ टैगोर अंतर्राष्ट्रीय कला एवं साहित्य सम्मान” से अलंकृत किया गया।समारोह में डॉ. निगम को सम्मान पत्र, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए। संस्थान ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्र निर्माण की यात्रा में उनके निरंतर साहित्यिक व कलात्मक योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।डॉ. रमाकांत निगम को हिन्दी जगत में “शब्दों के जादूगर”, “प्रखर वक्ता” और “प्रख्यात शब्द शिल्पी” के रूप में विशेष पहचान प्राप्त है। वे मंच संचालन, पत्रकारिता और कविताओं के माध्यम से समाज को दिशा देते रहे हैं।इस उपलब्धि पर नगर सहित देश-प्रदेश की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं पत्रकारिता जगत की अनेक हस्तियों व संस्थाओं ने डॉ. निगम को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट