P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीआरटीओ कार्यालय में बदहाल व्यवस्था लाइसेंस बनवाने पहुंचे आवेदकों को नहीं...

आरटीओ कार्यालय में बदहाल व्यवस्था लाइसेंस बनवाने पहुंचे आवेदकों को नहीं मिल रही सुविधा

कटनी ( सौरभ श्रीवास्तव ✍️) सूत्रों के अनुसार जिला कटनी के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में अव्यवस्थाओं का आलम साफ देखा जा सकता है। यहां भारी वाहन (हेवी लाइसेंस) बनवाने आए आवेदकों को बैठने तक की उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।लाइसेंस प्रक्रिया के लिए पहुंचे कई आवेदकों ने बताया कि कार्यालय परिसर में कुर्सियां टूटी पड़ी हैं और बैठने की कोई सुविधाजनक व्यवस्था नहीं है। घंटों तक लाइन में खड़े रहने और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिला मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय में इस प्रकार की लापरवाही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। वहीं आवेदकों ने मांग की है कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में तुरंत व्यवस्था सुधारकर बैठने की पर्याप्त और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट