Ladli Behna Yojana: 1500 मिलने वाली योजना से 19,654 महिलाओं का कटा नाम, चेक कर ले अपनी डिटेल्स
इंदौर जिले में लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों की संख्या करीब साढ़े तीन साल में 19,654 कम हुई है. शुरुआत में 4 लाख 57 हजार 742 महिलाएं योजना से जुड़ी थीं, जबकि अब यह संख्या 4 लाख 38 हजार 88 रह गई है. सबसे बड़ी वजह 60 वर्ष की आयु पूरी होना है, जिसके कारण 14,151 महिलाएं सूची से बाहर हुईं. इसके अलावा समग्र आईडी, आधार सत्यापन, मृत्यु और स्वेच्छा से योजना छोड़ने जैसे कारण भी सामने आए हैं. नई पात्र महिलाओं के पंजीयन फिलहाल बंद होने से भी लाभार्थियों की कुल संख्या घट रही है.
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed