P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीगैस सिलेंडर लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, मोबाइल ऐप से घर बैठे...

गैस सिलेंडर लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, मोबाइल ऐप से घर बैठे पूरी करें प्रक्रिया

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप की जा रही है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए सभी उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उपभोक्ता गैस एजेंसी में जाकर या संबंधित ऑयल कंपनी के आधिकारिक मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।मोबाइल एप के माध्यम से ई-केवाईसी करने से उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर लगने वाली भीड़ और अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सकती है। जिला प्रशासन ने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्ले-स्टोर से अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और घर बैठे ई-केवाईसी पूर्ण करें। पहचान सत्यापन के लिए UIDAI Face RD App इंस्टॉल करना भी आवश्यक होगा।उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी के अनुसार निम्न एप का उपयोग कर सकते हैं—HP Pay – एचपीसीएल उपभोक्ताओं के लिएIndianOil One – इंडियन ऑयल उपभोक्ताओं के लिएHello BPCL – बीपीसीएल उपभोक्ताओं के लिएइन एप के माध्यम से उपभोक्ता ई-केवाईसी के साथ-साथ गैस सिलेंडर की बुकिंग भी कर सकते हैं।गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षणकलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में गैस एजेंसियों और उनके गोदामों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष कुमार शुक्ल और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी ने कृषि उपज मंडी के पास पहरूआ स्थित पुरुषोत्तम गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गोदाम परिसर में 10 डिलीवरी वाहनों में 682 घरेलू गैस सिलेंडर तथा गोदाम के अंदर 356 सिलेंडर पाए गए। इस प्रकार कुल 1038 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर भंडारित मिले। इसके अलावा 19 किलोग्राम के 81 व्यावसायिक सिलेंडर, 5 किलोग्राम के 38 और 2 किलोग्राम के 59 सिलेंडर भी भरे हुए पाए गए।सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष कुमार शुक्ल ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और भंडारण व्यवस्था की निगरानी के लिए ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट