सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–नगर निगम में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई इस बार 31 मार्च को स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय वित्तीय वर्ष के अंतिम दिवस और महावीर जयंती पर्व को ध्यान में रखते हुए जनहित में लिया गया है।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है, लेकिन विशेष परिस्थितियों के चलते इस बार कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।महापौर ने नागरिकों को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए अपील की है कि शासन द्वारा अधिभार में दी जा रही छूट का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नगर विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।नगर निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगली महापौर जनसुनवाई मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित की जाएगी।
महापौर जनसुनवाई 31 मार्च को स्थगित, 7 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
सम्बंधित ख़बरें


