खबर डिजिटल//कटनी/कैमोर– जिले के औद्योगिक क्षेत्र कैमोर थाना अंतर्गत बमनगंवा स्थित शासकीय स्कूल में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। स्कूल की पुरानी बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से कक्षा 5वीं के छात्र राजकुमार बर्मन (पिता – महेंद्र बर्मन) की दबकर मौत हो गई। इलाज के दौरान तोड़ा दमघटना के बाद गंभीर रूप से घायल छात्र को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत Vijayraghavgarh Government Hospital ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस को फोन किए जाने के बावजूद समय पर वाहन नहीं पहुंच सका, जिसके कारण बच्चे को ऑटो से अस्पताल ले जाना पड़ा। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़राजकुमार के पिता का एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उसकी मां फुल्की का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करती है। इकलौते सहारे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। ब्लास्टिंग से दीवारों में दरार?स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल परिसर BM G Mines के समीप स्थित है, जहां नियमित रूप से ब्लास्टिंग होती रहती है। नई दीवारों में भी दरारें देखी गई हैं। ऐसे में पुरानी बिल्डिंग की जर्जर हालत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन ने लिया संज्ञानघटना की सूचना समाजसेवी एवं अधिवक्ता ब्रह्म मूर्ति तिवारी ने कलेक्टर आशीष तिवारी को दी। कलेक्टर ने मौके पर एसडीएम को भेजने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। जनता का सवालजर्जर स्कूल भवन की मरम्मत क्यों नहीं कराई गई?ब्लास्टिंग के प्रभाव का सर्वे क्यों नहीं हुआ?एम्बुलेंस सेवा समय पर क्यों नहीं पहुंची?इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासनिक जांच के बाद ही जिम्
कटनी में मौत की दीवार: बमनगंवा स्कूल हादसे ने छीनी 5वीं के मासूम की जिंदगी
सम्बंधित ख़बरें


