Monday, August 4, 2025
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज सीहोर और खरगोन दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज सीहोर और खरगोन दौरा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 अगस्त को सीहोर और खरगोन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्व. रविशंकर शुक्ल जी को श्रद्धांजलि देंगे, नवीन उद्योगों का भूमिपूजन करेंगे और खरगोन में अभ्युदय विश्वविद्यालय का शुभारंभ व पौधारोपण करेंगे।

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 अगस्त को सीहोर और खरगोन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम विवरण:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11:00 बजे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधानसभा पहुँचेंगे, जहाँ मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री रविशंकर शुक्ल जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
सुबह 11:45 बजे:भोपाल से अल्हादाखेड़ी (जिला सीहोर) के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 12:10 बजे: अल्हादाखेड़ी से बड़ियाखेड़ी में नवीन उद्योगों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 2:00 बजे:अल्हादाखेड़ी हेलीपेड से स्टेट हैंगर, भोपाल के लिए प्रस्थान।
दोपहर 2:10 बजे: भोपाल हेलीपेड से इंदौर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 3:05 बजे: इंदौर से खरगोन पहुँचेंगे।

खरगोन में कार्यक्रम: अभ्युदय विश्वविद्यालय का शुभारंभ, विकास कार्यों का लोकार्पण, जनजातीय युवाओं के साथ युवा संवाद कार्यक्रम, हरित पर्व के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण

शाम 6:10 बजे: मुख्यमंत्री खरगोन से वापस भोपाल लौटेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट