P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP DGP कैलाश मकवाना को लंदन संसद में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, इस...

MP DGP कैलाश मकवाना को लंदन संसद में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, इस अभियान का बना विश्व रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश DFP कैलाश मकवाना को 13 सितंबर 2025 को लंदन संसद में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के लिए World Book of Records द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान ने 55 जिलों में करोड़ों लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश पुलिस को नशे के खिलाफ लड़ाई में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना को ब्रिटिश संसद, लंदन में World Book of Records द्वारा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान समारोह 13 सितंबर 2025 को लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स, पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में आयोजित होगा।

डीजीपी मकवाना को यह सम्मान “नशे से दूरी है जरूरी” जैसे प्रभावी जन-जागरूकता अभियान के लिए दिया जा रहा है, जिसने प्रदेश में नशे के विरुद्ध एक सशक्त जन आंदोलन का रूप लिया। इस अभियान को World Book of Records में भी दर्ज किया गया है, जो मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व की बात है।

MP DGP Kailash Makwana London Honour News

प्रदेश के 55 जिलों में इस अभियान के तहत व्यापक स्तर पर रैलियां, नुक्कड़ नाटक, सेमिनार और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। करोड़ों लोगों ने इस जागरूकता मुहिम में सक्रिय भागीदारी कर नशे के खिलाफ एकजुट संदेश दिया। डीजीपी मकवाना की पहल और नेतृत्व में यह अभियान प्रदेश में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहा है।

1001629238

World Book of Records के सीईओ संतोष शुक्ला द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि मकवाना की उपस्थिति इस अंतरराष्ट्रीय मंच की गरिमा को और बढ़ाएगी। इस समारोह में विश्वभर के कई देशों के राजनयिक, मंत्री, उद्यमी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे।

https://twitter.com/DGP_MP/status/1951303491525255569?t=p8DMtXTdWa8BzYQ2FQmtVg&s=19

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट