MP mein 500 padon par sarkari bharti: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के 500 पदों पर भर्ती की जायेगी। इसकी सूचना 20 सितम्बर 2025 को जारी की जा रही है। परीक्षा के ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने की तिथि 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित है।
500 पदों पर सरकारी भर्ती
परीक्षा 10 दिसम्बर 2025 से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी व उज्जैन में होगी। परीक्षा की नियम पुस्तिका 19 सितम्बर 2025 को मंडल की वेबसाईट www.esb.mp.gov.in पर प्रदर्शित की गई है। इसे डाउनलोड कर आवेदक नियम पुस्तिका में उल्लेखित प्रावधान अनुसार अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कृषि मंत्री ने किया दौरा, किसानों के लिए की बड़ी घोषणा… – Khabar Digital
MPESB ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 भर्ती 2025
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए MPESB ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 भर्ती 2025 के तहत 339 पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्तियाँ राज्य के 28 विभिन्न विभागों में की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 23 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। चूंकि अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भिन्न हो सकती है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
सड़क पर बैठे जानवरों को बचाने के चक्कर में दो परिवारों के बुझे चिराग – Khabar Digital


