Tuesday, November 3, 2026
Homeविदेशआयरलैंड के संसद सदस्य जॉन लाइहार्ट और भारतीय राजदूत अखिलेश मिश्रा के...

आयरलैंड के संसद सदस्य जॉन लाइहार्ट और भारतीय राजदूत अखिलेश मिश्रा के बीच भारत-आयरलैंड संबंधों पर चर्चा

भारत-आयरलैंड संबंधों पर चर्चा: भारतीय राजदूत अखिलेश मिश्रा और सांसद जॉन लाइहार्ट की मुलाकात

डबलिन/नई दिल्ली/ खबर डिजिटल।
भारत के आयरलैंड स्थित राजदूत श्री अखिलेश मिश्रा ने शनिवार को आयरलैंड की संसद की विदेश मामलों एवं व्यापार संबंधी समिति के अध्यक्ष महामहिम श्री जॉन लाइहार्ट से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-आयरलैंड संबंधों को मज़बूत करने और आपसी व्यापार व सहयोग को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में जॉन लाइहार्ट ने कहा कि आयरलैंड की संसदीय समिति भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को विशेष महत्व देती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भारतीय दूतावास और समिति के बीच निरंतर संवाद प्रक्रिया जारी रहेगी।

भारतीय राजदूत अखिलेश मिश्रा ने भारतीय समुदाय के प्रति आयरलैंड सरकार और जनता द्वारा दिखाई गई सहयोगात्मक भूमिका की सराहना की। हाल ही में हुए कुछ हमलों के संदर्भ में उन्होंने आयरिश सरकार, राजनीतिक नेतृत्व और एजेंसियों द्वारा उठाए गए त्वरित कदमों के लिए आभार जताया।

राजदूत मिश्रा ने महामहिम लाइहार्ट को पिछले चार वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार और बहुआयामी सहयोग में हुई उल्लेखनीय प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने डबलिन और दिल्ली में अधिकारियों के बीच निरंतर संवाद और करीबी तालमेल को भी रेखांकित किया।

इस मौके पर दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाओं पर भी विचार साझा किए और भविष्य में सहयोग बढ़ाने का भरोसा जताया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट